हुज़ूर: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी में देरी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस 9 अप्रैल को करेगी कलेक्टर कार्यालयों का घेराव
Huzur, Bhopal | Apr 6, 2026 मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी में देरी और ओलावृष्टि मुआवजे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने सरकार पर किसानों के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए 9 अप्रैल को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालयों के घेराव का ऐलान किया हैं |