मौजपुर में भंडारे का आयोजन हुआ
#लक्ष्मणगढ़ के गांव मौजपुर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जयेष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बाबा लालदास जी महाराज के मंदिर मौजपुर मे प्रसाद वितरण और ठंडाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ! राजेंद्र सैनी ने बताया कि प्रातःकाल बाबा का शाही स्नान और महाआरती की! उसके बाद लोगों को प्रसाद और ठंडाई वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान घनश्याम सैनी, विजय सैनी, राजेंद्र सैनी, विष्णु सैनी, ओमप्रकाश सैनी, लखमी सैनी, सुनील सैनी, शिखर सैनी, भगवान सैनी, शंकर सैनी, सुरेंद्र नरूका, सोनू नरूका, राजेंद्र शर्मा, अनिल सैनी, इंदरमल सैनी(पूर्व सरपंच), डॉ विमल सैनी एवम सैकडो लौग मौजूद रहे।
Rajgarh, Alwar | Jun 29, 2026