गोह: दुलार विगहा में पुलिस टीम पर हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
देवकुंड थाना क्षेत्र के दुलार विगहा में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम हमला कर आरोपी को छुड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपितों के हमले में एएसआई मोहम्मद रईस कौसर अली, पीटीसी विक्रांत कुमार विक्की व सिपाही शंकर कुमार यादव घायल हो गए हैं। मामले में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम एक अभियुक्त बुची कुमार उर्फ अमन को गिरफ्तार करने के लिए