हलिया बाजार स्थित गणेश मंदिर के पास चल रही संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार शाम 7:00 बजे तक प्रहलाद चरित्र की कथा का वर्णन किया। कथा वाचक पंडित ओमप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि प्रहलाद चरित्र में पिता पुत्र के चरित्र का वर्णन किया गया है। कहा कि अपने बच्चों को संस्कार अवश्य दें। जिससे वह बुढ़ापे में अपनी माता-पिता का सेवा कर सकें।