खेरागढ़: खेरागढ़ में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक को हुआ भारी नुकसान
बुधवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने तहसील खेरागढ़ के गांव बुरेरा में तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ पशुबाड़े पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। गुरुवार सुबह 6 बजे घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सह