धार: धार के इमामबाड़ा परिसर क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात, सीसीटीवी कैमरे लगे
Dhar, Dhar | Jul 15, 2025 धार में प्रशासन ने इमामबाड़ा परिसर पर बेदखली का आदेश चस्पा कर दिया। इसके साथ ही एसएएफ की एक कंपनी, थाना प्रभारी सहित 8 जवान और CCTV कैमरे लगाए गए हैं।प्रशासन ने आदेश चस्पा होते ही इमामबाड़ा परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस फोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सूचना पर 3 से 5 मिनट में मौके पर पहुंचें।