पीपलखूंट: सुहागपुरा CI को हटाने की मांग को लेकर 18 जून को जिला मुख्यालय पर आक्रोश महारैली, भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा सौंपेगा ज्ञापन
भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा जिला प्रतापगढ़ की ओर से सुहागपुरा थाना प्रभारी (सीआई) को हटाने की मांग को लेकर 18 जून को आक्रोश महारैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन के जिला संयोजक बद्री भगोरा ने जिलेभर के कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। जारी अपील में बताया गया कि 16 जून को आयोजित शांतिपूर्ण धरने के दौरान सुहा