खुरई: गढ़ोला जागीर के आदिवासी मोहल्ले में अज्ञात लोगों ने एक मकान में लगाई आग, ₹5 लाख का नुकसान
Khurai, Sagar | Nov 10, 2025 सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे गढ़ोला जागीर निवासी रामचरण चौरसिया ने देहात थाने में रिपोर्ट लिखाई कि वे इलेक्ट्रोशियन हैं टीवी पंखे आदि सुधारते हैं, आदिवासी मोहल्ले में पुराने मकान में दुकान का सामान रखते हैं, रात को अज्ञात लोगों ने मकान को अंदर से बंद कर आग लगा दी, जिससे सुधारने के लिए रखे ग्रामीणों के टीवी पंखे आदि सहित अन्य सामान जल गया 5 लाख का नुकसान हुआ है