खुरई: देहात थाना के धरमपुर गांव का 22 वर्षीय युवक लापता, पुलिस तलाश में जुटी
Khurai, Sagar | Nov 9, 2025 रविवार दोपहर लगभग 1.00 बजे देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात धरमपुर गांव निवासी श्यामलाल अहिरवार ने रिपोर्ट लिखाई कि 6 नव. सुबह 11 बजे उसका बेटा खुरई जाने का कहकर घर से निकला था लेकिन जब देर रात तक नहीं आया तो आसपास क्षेत्र में और रिश्तेदारों में तलाश किया लेकिन नहीं मिला तब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई,पुलिस तलाश में जुटी.