खुरई: उरदोना के शिक्षक के बेटे विवेक सिंह, राज्य सेवा परीक्षा 2023 में 9वीं रैंक लाकर बने DSP
Khurai, Sagar | Nov 9, 2025 रविवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार खुरई के उरदोना गांव के शिक्षक के बेटे विवेक सिंह ने मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2023 को 9वीं रेंक में उत्तीर्ण कर डीएसपी पर चयनित हुए है. शनिवार शाम आये रिजल्ट के बाद विवेक को खुरई की सरयू नगर कालोनी में ढोल नगाड़ो के साथ दोस्त और कालोनीवासी पहुंचे. विवेक ने इससे पहले RTO उनि परीक्षा पास की थी