गंगधार झालावाड़
उन्हेल नागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न!
झालावाड़ जिले के विश्वविख्यात नागेश्वर जैन तीर्थ परिसर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यंत सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह बना एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद महोदय का भव्य स्वागत। सांसद दुष्यंत सिंह ने नागेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। तीर्थ पेढ़ी के सचिव धर्मचंद जैन एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा सांसद का शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मान। आगामी पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर कार्यकर्ताओं के साथ गहन विचार-विमर्श।
#BJP #DushyantSingh #DagJhalawar #Jhalawar #UnhelNageshwar #NageshwarJainTirth #PanchayatElection #BJPRajasthan #BJPWorkers #JhalawarBaran