धनबाद में रक्षाबंधन की खूबसूरत पहल ❤️
#धनबाद में #रक्षाबंधन के पावन पर्व पर #एफपीओ से जुड़ी महिला सदस्यों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी #आदित्य_रंजन से शिष्टाचार भेंट की और उनकी कलाई पर #रक्षा_सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। 🇮🇳
उपायुक्त ने सभी महिला सदस्यों का आभार जताते हुए #रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले की #ग्रामीण_अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और #आजीविका_संवर्धन में एफपीओ से जुड़ी महिलाओं की भूमिका बेहद सराहनीय है।
उपायुक्त ने एफपीओ द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता की भी सराहना की और जिले की सभी बहनों की #सुरक्षा, #सम्मान और #स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर #गोविंदपुर_किसान_साथी_प्रोड्यूसर_कंपनी से जुड़ी महिला सदस्य सहित डीएमएफटी पीएमयू के अमर कुमार श्रीवास्तव और एफपीओ के सीईओ अब्दुल कयूम अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
वहीं, इससे पहले #अल्टीमेट_एनर्जी_रिसोर्सेज_प्राइवेट_लिमिटेड, धांगी मोड़ के विद्यार्थियों ने भी उपायुक्त को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
❤️ रिश्तों की डोर, सम्मान और विश्वास का पर्व—रक्षाबंधन। ❤️
#Dhanbad #RakshaBandhan #AdityaRanjan #FPO #WomenEmpowerment #महिला_सशक्तिकरण #Jharkhand #KhabarKiUdaan
Baghmara Cum Katras, Dhanbad | Aug 27, 2026