मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, तीन बदमाश घायल, बरामद हुए दो तमंचे और गोकशी के उपकरण
नगर कोतवाली क्षेत्र के बाननगर अंडरपास के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने 5 वांछित गोकशों को गिरफ्तार किया है।इनमें से 3 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।जिसमें पुलिस की गोली लगने से सोनू उर्फ फरीद, फुनना उर्फ नजर,मुज़फ्फर उर्फ काला घायल हुए हैं।वहीं पुलिस ने कांबिंग के दौरान फैसल,तनवीर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचे बरामद किये।