धोरैया: थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने शादी की नीयत से पुत्री के अपहरण के आरोप में दर्ज कराई प्राथमिकी
Dhuraiya, Banka | Mar 10, 2024 थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी पुत्री के शादी की नीयत से अपहरण को लेकर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में गांव के ही निपेश कुमार को नामजद किया गया है।कहा है उसकी पुत्री रात को बिना घर से बताए गायब हो गई. खोजबीन के बाद पता चला कि आरोपी ने शादी की नीयत से उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है।