बरहट: विद्यालय रसोईया संघ ने सरकारी कर्मचारी की दर्जा व ₹10 हजार मानदेय की मांग को लेकर धरना दिया अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर
Barhat, Jamui | Jan 20, 2026 बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ (ऐक्टू) के आह्वान पर मंगलवार को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन हुआ। जिसमें जिले के सभी प्रखंड की रसोइया शामिल हुए। रसोईया कर्मियों ने स्टेडियम मैदान से मार्च निकालकर कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर 4 बजे तक धरना दिया। सभा की अध्यक्षता जिला सचिव मोहम्मद हैदर ने की। वक्ताओं ने रसोईया को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।