शेखपुरा के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ बुधन भाई ने गुरुवार 10:00 बजे जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) कार्यालय को कोषागार मुंगेर से स्थानांतरित कर जिला कोषागार शेखपुरा में खोलने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिला बने 30–31 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक जीपीएफ कार्यालय मुंगेर में ही संचालित है।