भरथना: बकेवर के युवक की अहमदावाद नरोङा में सीढ़ी से गिरकर हुई मौत, घर पहुंचा शव, परिजनों में कोहराम मचा
बकेवर लोहिया नगर निवासी सुघर सिंह कुशवाहा के 24 वर्षीय बेटे मोनू कुशवाहा की अहमदाबाद के नरोडा में सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह मोबाइल खरीदने गया था। इसी दौरान पीछे मुड़ते समय सीढ़ियों से गिर गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। भरथना के पागल बाबा धाम पर अंतिम संस्कार किया गया।उक्त जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे प्राप्त हुई है