🔳शासकीय तिलक महाविद्यालय में एड्स जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को दी बचाव और सुरक्षित व्यवहार की जानकारी
🔳कटनी - शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्राणीशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता विषय पर कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एड्स से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी देने के साथ बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना रहा।
कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. माधुरी गर्ग, जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह के निर्देशन तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुचि सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने एड्स के कारण, लक्षण, बचाव, उपचार एवं जागरूकता से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। स्लाइड शो, प्रश्नोत्तर, पोस्टर प्रदर्शन और जागरूकता संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि जिला हॉस्पिटल कटनी के श्री हेमंत श्रीवास्तव ने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता ही इससे बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं को सही जानकारी प्राप्त कर सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
डॉ. माधुरी गर्ग ने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस तरह की गतिविधियां एड्स से जुड़े मिथकों, भ्रांतियों और सामाजिक भ्रम को दूर करने में सहायक होती हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुचि सिंह, सहायक प्राध्यापक, प्राणीशास्त्र विभाग ने किया तथा आभार कार्यक्रम अधिकारी सागर पटेल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. जी.एम. मुस्तफा, डॉ. अनिल तौहेल, डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. संगीता बसरानी, सागर पटेल सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, NSS स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को एड्स जागरूकता संबंधी संदेशों को स्वयं अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम शिक्षाप्रद एवं जागरूकतापरक वातावरण में संपन्न हुआ।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026