केवटी रनवे: केवटी में डीएम के आदेश बेअसर, गैस एजेंसी पर लंबी कतारों से परेशान उपभोक्ता, एजेंसी ने भी टेके हाथ
केवटी प्रखंड में जिलाधिकारी के होम डिलीवरी के निर्देशों की अनदेखी सामने आई है। अमृत इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को घर तक सिलेंडर पहुंचाने के बजाय गोदाम पर बुलाया जा रहा है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कड़ी धूप में सुबह से शाम तक इंतजार करने की स्थिति बन रही है, जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं और छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।