मेरठ: खड़ौली गांव से SSP ऑफिस पहुंचे लोगों ने किया हंगामा, बुजुर्ग महिला ने दबंगों पर घर तोड़ने और मारपीट का लगाया आरोप
Meerut, Meerut | Feb 19, 2024 एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर रहे लोग कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव के रहने वाले हैं। एक बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे इन लोगों ने बताया कि बुजुर्ग महिला के घर को दबंगों ने तोड़ दिया है साथ ही मारपीट की। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं एसएसपी से दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है।