अकलतरा: तरौद के तालाब में पानी भरने के लिए लगाए गए 5HP मोटर पंप की अज्ञात चोरों ने की चोरी, जुर्म दर्ज
पुलिस के मुताबिक, तरौद गांव की भारती भेड़पाल ने बताया कि गांव के तालाब में पानी भरने के लिए 5HP का मोटर पंप को लगाया गया था, जिसे किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. इसकी वजह से 22 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है।