शाहजहांपुर: मौजूदा सरकार में शिक्षकों का हो रहा अपमान, 2027 में सपा सरकार बनी तो सम्मान और पुरानी पेंशन दोनों मिलेंगे: दानिश अख्तर
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड से पार्टी प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षकों को उनका खोया सम्मान वापस दिलाया जाएगा l।