पीलीभीत: पूरनपुर के हरजी होटल में रुके थे पंजाब से भाग कर आए तीन आतंकी, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बुधवार को शाम 6:00 बजे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से अटैक करने वाले तीनों आतंकी पूरनपुर के हरजी होटल में रुके थे आरोपियों ने होटल में रुकने के लिए फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग किया था।