पीलीभीत: सिकराहना के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
पीलीभीत जनपद के गांव फत्तेपुर के रहने वाले महेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी सीमा के साथ अपनी सुसराल जनपद शाहजहांपुर क्षेत्र के गांव नत्थापुर गए थे और वहां से घर बापस लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दंपति घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिकराहना के पास में पहुंचे तभी अचानक बाइक के सामने साड आ गया। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए।