पीलीभीत: गुलड़िया भूपसिंह गांव के विद्यालय में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में वॉलीबॉल व टूर्नामेंट का विधायक ने किया शुभारंभ
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह के सरस्वती शिशु मंदिर विधालय में धर्म राष्ट्र व मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह के बलिदान पर वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में विधायक बाबूराम पासवान ने वालीबॉल व टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया है।