शाजापुर: पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर SDM को दिया ज्ञापन
मुस्लिम समाज जनों ने शुक्रवार को लालघाटी स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एसडीएम मनीषा वास्कले को ज्ञापन सौंपा। महाराष्ट्र स्थित नासिक के गांव पांचनाले में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक जनाब हज़रत मोहम्मद सलल्लाहु अलैही व सल्लम पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाई गई है। इसी को लेकर ज्ञापन सौंप कर आरोपी पर कार्रवाई और उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की