खलीलाबाद: सिरसिहवा निवासी ने दुबई वीजा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की, पीड़ितों ने कोतवाली में कार्रवाई की मांग की
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में दुबई वीजा दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। अम्बेडकर नगर के अनीस अहमद, मो. आलम, अब्दुल रहमान व मो. उसमान ने आरोप लगाया कि सिरसियाहवा निवासी आसिक अली ने उनसे 52,800 से 60,000 रुपये तक लेकर वीजा नहीं दिलाया और पैसा भी वापस नहीं किया। पीड़ितों ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई व धन वापसी की मांग की है।