तेंदूखेड़ा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रीता चटर्जी ने तेंदूखेड़ा विकासखंड की विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र सर्रा,आयुष्मान आरोग्य मंदिर ससनाकला,झलौन पहुंचकर सोमवार की शाम 4 बजे निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सेवाओं का मूल्यांकन किया सर्रा में भली-भांति सेवाएं पाई जबकि आयुष्मान आरोग्य मंदिर ससनाकला में खराब स्थिति पर जाने पर कार्यरत सीएचओ को शोकाज नोटिस जारी किया