रायसेन: रायसेन में 11-13 अप्रैल को राष्ट्रीय कृषि महोत्सव का आयोजन, तैयारियां अंतिम चरण में
Raisen, Raisen | Apr 5, 2026 रायसेन जिला मुख्यालय पर 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय स्तर के कृषि महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दशहरा मैदान में होने वाले इस भव्य आयोजन का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वही समापन अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे।