बक्सर: बक्सर में 93 कलेक्ट्रेट लिपिकों का तबादला, 7 जुलाई तक विरमित करने का आदेश
Buxar, Buxar | Jun 28, 2026 बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के सचिव के निर्देश के आलोक में डीएम साहिला ने जिले के कलेक्ट्रेट, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में पदस्थापित कलेक्ट्रेट संवर्ग के 93 लिपिकों का व्यापक स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सभी नियंत्रित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।