सिराथू: खनन अधिकारी को चकमा देकर भाग रहा ओवरलोड ट्रक सैनी इलाके में पुलिस ने पकड़ा, चालक फरार, 9 वाहनों पर हुई कार्रवाई
कौशांबी के खनन अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल द्वारा मंगलवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। कोखराज इलाके से एक ट्रक ओवरलोड गिट्टी भर कर जा रहा था।यह ट्रक नहीं रुका, खनन अधिकारी ने सैनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस की चेकिंग को देखकर ट्रक का चालक ट्रक सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।खनन अधिकारी ने कुल 9 वाहनों पर ओवरलोडिंग की कार्रवाई की है।