दावथ: डोमा डेहरी गांव के समीप एनएच 30 पर ऑटो की टक्कर में सहीनाव के पूर्व मुखिया पति की हुई मौत
Dawath, Rohtas | Feb 22, 2024 दावथ प्रखंड के सहीनाव पंचायत के पूर्व मुखिया पति सह समाजसेवी भैरव राम की मौत सड़क दुर्घटना के बाद ईलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में हो गई। सहीनाव पंचायत के पूर्व मुखिया फुलवंती देवी और मृतक भैरव राम के पुत्र रंजन कुमार ने बताया कि बाबूजी रोज संध्या प्रहर सड़क पर टहलते थे, बुधवार की संध्या जब वह टहल रहे थे तो एक अज्ञात ऑटो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।