गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति पर हुई समीक्षा बैठक
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बुधवार को 4 बजे बैठक कर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सर्वप्रथम जिला कल्याण पदाधिकारी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गिरिडीह जिले में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली।।