गोरखपुर: 30 में तक विरासत गलियारे के सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा होगा, लेकिन दो दिन की बारिश के बाद दुकानदार हुए परेशान
CM योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विरासत गलियारा का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है।सड़क चौड़ीकरण और नाले के निर्माण का काम जारी है।माना जा रहा की 30 मई तक काम पूरा कर लिया जाएगा।लेकिन हाल ही में हुई बारिश ने स्थानीय दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।खासतौर पर उन दुकानदारों को ज्यादा दिक्कत हो रही है,जिनकी दुकानें इंटरलिंकिंग गलियों के अंदर है