इटावा: पुलिस लाइन में एसएसपी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया, जागरूकता रैली को दिखाई झंडी
Etawah, Etawah | Apr 14, 2026 मंगलवार को 'अग्निशमन स्मृति दिवस' के अवसर पर उन वीर सपूतों को याद किया गया, जिन्होंने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दे दी। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही जनपद में 'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जागरुकता रैली को झंडी भी दी।