मनोहरथाना: मनोहर थाना मेला मैदान स्थित पानी की टंकी पर विवाहिता चढ़ी, समझाइश के बाद उतरी
मनोहर थाना मेला मैदान पर स्थित पानी की टंकी पर एक विवाहिता की चढ़ने की सूचना मिली इस पर 10 मिनट बाद ही पुलिस की समझाइश के बाद विवाहिता को टंकी से नीचे उतर गया। विवाहित महिला रानू पत्नी अमरलाल लुहार ने बताया कि उसके सास व ससुर के कहने पर उसका पति अमरलाल उसके साथ मारपीट करता है इससे नाराज होकर वह पानी की टंकी पर चढी। पुलिस ने पति को शांति भंग मे गिरफ्तार किया।