कानपुर: ग्रीन पार्क स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय युवक की अचानक हुई मौत
सर्दी के साथ सडन डेथ के मामले बढ़ रहे हैं। ग्रीन पार्क स्टेडियम में बुधवार सुबह 8.30 बजे बैडमिंटन खेलते समय 56 वर्षीय प्रशांत गुप्ता की अचानक मौत हो गई। हृदय रोगी प्रशांत की पहले हृदय सर्जरी हो चुकी थी। सीपीआर विशेषज्ञ ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।