बरहेट: फुलभंगा के पास अनियंत्रित होकर पलटा सीएनजी टेंपो, दो मासूम समेत छह लोग घायल
शुक्रवार अपराह्न फूलभंगा गांव के पास एक सीएनजी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में कहलगांव निवासी 22 वर्षीय मुस्कान कुमारी, 36 वर्षीय अनिल कुमार, डेढ़ वर्षीय अर्शदीप, 65 वर्षीय पूनम देवी तथा अमरपुर निवासी 25 वर्षीय रश्मि कुमारी और डेढ़ वर्षीय अक्श कुमार घायल हो गए । सभी का प्राथमिक उपचार सीएचसी बरहेट में किया गया।