नूरसराय: नूरसराय थाना पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार
नूरसराय थाना क्षेत्र के दयानगर मेयार और नूरसराय से न्यायालय के तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने रविवार की दोपहर 2:00 बजे दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों पर मारपीट का पुराना केस हैं। कोर्ट से बेल करने के बाद दोबारा कोर्ट में हाजीर नहीं होने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।