डंडा: विशुनपुरा के मोतीहारा गांव में बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान विवाद, बीच-बचाव करने गए दो भाई घायल
Danda, Garhwa | Apr 23, 2026 डंडा थाना क्षेत्र के मोतीहारा गांव निवासी मुखलाल चौधरी के पुत्र लल्लू चौधरी और पिंटू चौधरी बुधवार की रात में एक बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान बारातियों और लड़की पक्ष के बीच हुए विवाद को लेकर मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गढ़वा सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। दोनों भाई अपने बड़े भाई के साला की बारात पलामू जिले के रेहला थाना के सबनवां गए थे।