दमोह: ढिमरोला मोहल्ले में मवेशी ले जाते दिखे दो युवक, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Damoh, Damoh | May 27, 2026 दमोह फुटेरा फाटक स्थित ढिमरोला मोहल्ले में दो युवक एक मवेशी को ले जाते नजर आए, जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बुधवार सुबह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले के सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान व घटना की जांच शुरू कर दी है।