खेकड़ा: चांदीनगर पुलिस ने ढिकौली निवासी एक आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
Khekada, Bagpat | May 11, 2026 चाँदीनगर पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि आरोपी अनुज पुत्र राजेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम ढिकौली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।