नमो घाट के प्राइवेट गार्डों ने किया प्रदर्शनः आरोप-अचानक खत्म कर दी सेवा
Sadar, Varanasi | Aug 16, 2024 वाराणसी के नमो घाट की सुरक्षा में तैनात प्राइवेट गार्डों ने शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया। 32 गार्ड और बाउंसर्स की अचानक सेवा समाप्त करते हुए उन्हें आने से मना कर दिया गया। गार्डों ने कहा कि- रक्षाबंधन के त्योहार के पहले हमें बेरोजगार कर दिया गया। अब कह रहे हैं पेमेंट 21 अगस्त को मिलेगा।