बैरसिया: अयोध्या नगर पुलिस ने रंगदारी मांगने और बी.टेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भोपाल के अयोध्या नगर थाना पुलिस ने सरेराह छुरी लेकर रंगदारी, रौबदारी करने वाले और बी.टेक. छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर किया था, फरियादी एवं उसके साथियों पर जानलेवा हमला। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपियों को विभिन्न स्थानों से दबोचकर भेजा जेल।