कासगंज: कासगंज के तिलसई कला गांव में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसानों को किया गया जागरूक
कासगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत तिलसई कलां में किसान जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीओ एग्रीकल्चर भगवान सहाय, तकनीकी प्रबंधक रजनीश कुमार एवं डॉ. गौरव ने किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती अपनाने, खेती की लागत घटाने तथा उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए।