जांजगीर: श्रम विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप, मृत्यु तिथि बदलकर निकाली गई सहायता राशि
जांजगीर-चांपा जिले में मुख्यमंत्री श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने आरोप लगाया कि बम्हनीडीह ब्लॉक के सरवानी गांव में एक मृत महिला की मृत्यु तिथि में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक लाख रुपये की सहायता राशि निकाली गई। उन्होंने इस पूरे मामले के दस्तावेज कलेक्टर को सौंपकर।