डुमरा: पुनौरा वार्ड 2 में भीषण आग, दर्जनों घर जलकर राख मवेशियों की भी दर्दनाक मौत
सीतामढ़ी के पुनौरा वार्ड 2 में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दर्जनों घर इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कई मवेशियों के जलकर मरने की खबर है, जिससे लोगों का भारी नुकसान हुआ है।