नौगढ़: चकिया: उतरवा सेमराबस्ती नौगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई पर भाकपा (माले) भड़की, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
नौगढ़ क्षेत्र में वन विभाग पर पुश्तैनी जमीन पर घर बना रहे ग्रामीणों को रोकने और पुराने कुओं को बुलडोजर से पाटने का आरोप लगा है। वही आज बुधवार दोपहर 12 बजे को उतरवा सेमरबस्ती में दिनेश पाल समेत कई लोगों के कुएं पाटे जाने के विरोध में भाकपा (माले) ने कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गयी है।