डोभी: घोंघवा से एक वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में
Dobhi, Gaya | Mar 8, 2026 डोभी थाना क्षेत्र के घोंघवा गांव निवासी वारंटी कैल मांझी को डोभी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने रविवार की दोपहर तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।