बांसवाड़ा: सेमलिया गांव में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही 34 वर्षीय युवक की मौके पर हुई मौत, शव को मोर्चरी में रखवाया गया
परिजनों के अनुसार, सुखलाल को शरीर में खुजली की शिकायत थी, जिसके इलाज के लिए वह अपनी बाइक से सेमलीया स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के पास अपनी पत्नी के साथ गया था।इलाज के दौरान जैसे ही डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, सुखलाल की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।